कोलारस- कोरोना वायरस नामक संक्रमण के खतरे के बीच भाजपा के कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों तक भोजन की व्यवस्था में जुटे हुए हैं। समय पर खाना बन जाए, इसके लिए सुबह 7 बजे ही कार्यकर्ता मोदी कम्युनिटी किचन मे पहुंच जाते हैं। 13 दिन के अंदर कार्यकर्ताओं ने हजारों लोगों को खाना पहुंचाया। कार्यकर्ताओं ने 27 मार्च से मोदी कम्युनिटी किचिन की शुरूआत की। जिसके माध्यम से प्रतिदिन भोजन पैकेट एवं राशन सामग्री की किट जरूरतमंद लोगो तक पहुँचा ने में लगी हुई है। मोदी किचिन के माध्यम से कोलारस में भाजपा द्वारा सेवा कार्य जारी है। जिसमें बिधायक वीरेंद्र रघुवंशी अपनी पत्नी विभा रघुवंशी सहित कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर कार्यकर्ता जन सेवा कार्य कर रहे है। कार्यकर्ताओ मे पूर्व मण्डल अध्यक्ष विपिन खैमरिया, मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड ,बिधायक प्रतिनिधि गुरप्रीत सिंह चीमा, डॉ राजेश भार्गव, पूर्व पार्षद राजकुमार उर्फ राजू भार्गव, रामजीलाल धाकड, बिधायक प्रतिनिधि राम सडैया, पदम जैन, पूर्व पार्षद केसरी विंदल,मंगल कुशवाह, सर्वेश शर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता नाथूसिंह भदौरिया, परमाल रघुवंशी, राघवेंद्र सिकरवार, पिंकी भार्गव,प्रमोद चतुर्वेदी,वीरेंद्र लोधी,धरमु राठौर,मधु जादौन, सुधा राजावत,पल्लवी धाकड, सतीश भार्गव, सुभाष खटीक,रोहित वैष्णव, गट्टु शाह, हरवीर धाकड़ आदि शामिल है।
Tags
कोलारस
