रविवार को रहेगा सम्पूर्ण लॉक डाउन, सोमवार से मिल सकती है कई क्षेत्रों में राहत


कोलारस- रविवार को रहेगा सम्पूर्ण लॉक डाउन सोमवार से मिल सकती है। कई क्षेत्रों में राहत। कृषि कार्य से संबंधित क्षेत्रों में राहत मिलने की संभावना। सम्पूर्ण देश में लॉक डाउन 3 मई तक बडाया गया है। वही शिवपुरी कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शिवपुरी के आदेश के द्वारा भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशो के क्रम में नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण एवं इससे आवश्यक बचाव के उपाय किये जाने हेतु शिवपुरी जिले की आम जनता की सुविधा सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था को दष्टिïगत रखते हुये दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत दिनांक 3 मई की रात्रि 12 बजे तक सम्पूर्ण शिवपुरी जिले में लॉक डाउन घोषित किये जाने के आदेश दिये गये। तथा साथ ही आदेश के उल्लघन की दशा में भारतीय दण्ड विधान की धारा 188 एवं अन्य दण्डात्मक प्रावधानो के तहत कार्यवाही किये जाने के आदेश दिये गये। उपरोक्त क्रम में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जिला शिवपुरी से विमर्श उपरांत सम्पूर्ण अनुविभागीय कोलारस क्षेत्रान्तर्गत में आमजन के स्वास्थ्य एवं लोकहितो को दृष्टिïगत रखते हुये कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु। कोलारस एसडीएम आशीष तिवारी ने आदेश जारी किया है। जिसमें रविवार को सिर्फ अतिआवश्यक सेवाओं को छोडक़र सम्पूर्ण लॉक डाउन रहेगा। सिर्फ दूध विक्रेता घर-घर जाकर प्रात: 7 बजे से 9 बजे तक दूृध वितरित करने की अनुमति एवं मेडिकल स्टोर नियमानुसार खुली रहेगी। गैस ऐजेन्सी आदेशानुसार निर्धारित समय पर खुलेगी। सामाजिक कार्यकर्ताओं को जारी पास मान्य नहीं होगे। यदि कार्यकर्ता भोजन एवं अन्य सामग्री वितरण करना चाहते है। तो उन्हे पूर्व में ही अनुमति लेने होगी। केवल ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व में जारी किये गये आदेशानुसार बीसी के माध्यम से राशि वितरण का कार्य जारी रहेगा। उपरोक्त दिवस में चिकित्सीय कारणो को छोडक़र आवागमन हेतु किसी भी प्रकार के पास मान्य नहीं होगे। सामुदायिक केन्द्र कोलारस एवं बदरवास के बीएमओ अथवा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रन्नौद के चिकित्सक के अभिमत के पश्चात ही विचार के अनुसार कार्यालय द्वारा पास जारी किया जायेगा। और कृषि उपज मण्डी एवं कृषि उपार्जन केन्द्र शासन नियमानुसार पूर्णत: बन्द रहेेगे। धारा 188 एवं दण्डात्मक प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जावेगी। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म