निर्धारित तारीक को ही मण्डी में बेच सकेंगे किसान फसल, कोलारस परगने की पंचायतवार सूची जारी


कोलारस-बदरवास- कोलारस अनुविभागीय क्षेत्र की कोलारस मण्डी, लुकवासा मण्डी सहित बदरवास मण्डी की पंचायतवार सूची निम्न अनुसार है। दिनांक 17 अप्रैल से मण्डियों में गेंहू की खरीदी प्रारम्भ जानकारी के अनुसार लॉक डाउन, धारा 144 एवं सोशल डिस्टेंशन का पालन कराने के चलते मण्डियों में किसान एवं बाहन चालक को ही प्रवेश दिया जायेगा। 

कोलारस मण्डी में नीलामी हेतु पंचायतवार सूची- 
दिनांक 17 अप्रैल को सेसई सडक़, पडौरा सडक़, टीला, बेरसिया दिनांक 18 को गोराटीला, मोहरा, चन्देनी, सिंघराई, दिनांक 20 को गुड़ा, मोहराई, पनवारी, चंदौरिया, दिनांक 21 को भड़ौता, साखनौर, अनंतपुर, देहरौद, दिनांक 22 को अटामानुपर, पाडौदा, रूहानी, दिनांक 23 को सुआटोर, पहाडी, खरई, दिनांक 24 को खैरोना, राजगढ़, तेंदुआ, डेहरवारा दिनांक 27 को अटारा , मढीखेडा, खोंकर, नेतवास दिनांक 28 को कुम्हरौआ, बेंहटा, डंगोरा, इमलावदी, कुल्हाडी दिनांक 29 को चिलावद , दीगोदी, कोटानाका, कार्या दिनांक 30 गोहरी, मकरारा, राई, सरजापुर, दिनांक 01 मई को बैडारी, लेवा, किलावनी, उन्हाई, गणेशखेड़ा दिनांक 02 मई को चकरा, पचावला, कुम्हरौआ कालॉनी आदि पंचायते शामिल है। 

लुकवासा उपमण्डी में नीलामी हेतु पंचायतवार सूची- 
दिनांक 17 को लुकवासा, अटरूनी, देहरदा गणेश दिनांक 18 को टुड्यावद, सेसई खुर्द, पचावली दिनांक 20 को देहरदा सडक़, डोडयाई, भाटी आदि पंचायते शामिल है। 

बदरवास मण्डी में नीलामी हेतु पंचायतवार सूची- 
दिनांक 17 को धामन्टुक, वारई, अगरा, सालोन दिनांक 18 चन्दौरिया, झूलना, वायगा,बडोखरा दिनांक 20 को बरखेडा खुर्द, अटलपुर, खजूरी, मंगरौल दिनांक 21 को सुमैला, रिजौदी, विजरौनी, सड़बूड दिनांक 22 को तिलातिली, बूडाडोंगर, चितारा, बामौर दिनांक 23 को रामपुरी, मुडैरी, एजवारा दिनांक 24 विजरावन, वसई, धुवा, किशनपुर दिनांक 27 को रांछी, झाडेल, गढ़, दीघौद दिनांक 28 को खतौरा, इन्दार, रिन्हाय, रामगढ़ दिनांक 29 को पीरोंठ, मेघौनावाड़ा, तरावली, मड़वासा दिनांक 30 को विनेगा, गिंदौरा, वारौद आदि पंचायते शामिल है। 

खरीदी केन्द्रों पर किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित
रबी विपणन वर्ष 2020-21 में ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु कोलारस अनुविभाग अंतर्गत विकासखण्ड कोलारस एवं बदरवास में बनाए गए  खरीदी केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं एवं किसानों की समस्याओं का निराकरण करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय कोलारस में नियंत्रण कक्ष स्थापित कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नियंत्रण कक्ष में मोबाइल नम्बर 8815988144 पर सम्पर्क किया जा सकता है। कंट्रोल रूम में प्रभारी अधिकारी के रूप में सहायक आपूर्ति अधिकारी कोलारस पी.सी.चन्द्रवंशी को नियुक्त किया गया है। जबकि प्रात: 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक कर्मचारी के रूप में प्रभारी शासकीय हाईस्कूल गणेशखे?ा आर.एल.ओझा एवं प्राथमिक शिक्षक अविनाश भार्गव को नियुक्त किया गया है। दोपहर 02 बजे से रात्रि 08 बजे तक शिक्षक योगेन्द्र सिंह दादौरिया एवं प्रभारी शासकीय हाईस्कूल कार्या. अशोक कटारे को नियुक्त किया गया है। रिजर्व दल के रूप में प्राथमिक शिक्षक राजबीर यादव एवं अरविंद कुमार शर्मा को नियुक्त किया गया है।

जिले की मण्डियों में फसल विक्रय के संबंध में कलेक्टर के निर्देश
कोविड-19 (कोरोना वायरस) संक्रमण अवधि में कृषि उपज मण्डियों में क्रय-विक्रय का कार्य आज से प्रारंभ किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं तहसीलदारों को आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए है।जारी निर्देशों के तहत मण्डी क्षेत्र में आने वाले कृषकों के रास्ते में मण्डी से 10 कि.मी. पहले बैरियर लगवाकर जांच करने के लिए कोटवार एवं ग्राम पंचायत सचिव की ड्यूटी रहेगी और यह सभी सुनिश्चित करेंगे कि जिन ग्राम पंचायतों का रोटेशन निर्धारित किया गया है वहीं कृषक मंडी आएं। हम्माल, तुलावटी एवं व्यापारी के लिए मण्डी में आने-जाने के लिए एसडीएम अथवा मण्डी सचिव द्वारा पास जारी किए जाएंगे। सभी बैंको को गल्ला व्यापारी के लिए प्राथमिकता से पर्याप्त राशि देने के निर्देश दीए हैं। मण्डी प्रांगण में पर्याप्त सुरक्षा, टैंट, पानी, सैनेटाईजर, साफ-सफाई, मास्क आदि की पूर्ण व्यवस्था रखी जाए।  मण्डी के शुरूआती समय से लेकर सांय 05 बजे तक मण्डी कार्य होगा। जिन मण्डियों में बीओटी तौल कांटा है, वह उसका उपयोग करें एवं अन्य मण्डियों में व्यापारी अपने तौल कांटे से तौल कराए एवं उसका नाप-तौल विभाग से विधिवत सत्यापन कराना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म