कोलारस-बदरवास- लॉक डाउन के बीच जहां सम्पूर्ण देश लॉक डाउन के बीच गुजर रहा है। वहीं कोलारस परगने में झोला छाप चिकित्सक सोसल डिस्टेंश एवं लॉक डाउन का उल्लघन कर रहे है। इस के चलते बीते रोज बदरवास में एक दर्जन के आस पास झोला छाप यानि फर्जी चिकित्सकों की दुकानें शील्ड की गई। जबकि विधानसभा मुख्यालय कोलारस में राई रोड़, एवी रोड़ तथा ग्रामीण क्षेत्रों में झोला छाप चिकित्सक मरीजों की जान के साथ खिलवाड कर रहे है। इसी बीच शनिवार को बदरवास में पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा करीब दो दर्जन प्राइवेट चिकित्सकों की दुकानों को शील्ड किया गया और उन्हें निर्देश दिए गए। कि लॉक डाउन की समाप्ति के पश्चात आगामी आदेश तक दुकाने खुलने की कोशिस न की जाये। लॉक डाउन के दौरान दुकानें खुली मिली तो दुकान सहित संचालक के खिलाफ लॉक डाउन उल्लघन सहित अन्य धाराओं के साथ कार्यवाही की जायेगी।
Tags
कोलारस
