पुलिस की सक्रियता से कोलारस परगने में सम्पूर्ण लॉक डाउन रहा सफल, लॉक डाउन के दो दिन शेष, आगे भी लॉक डाउन बडऩे के मिल रहे है संकेत



पुलिस की सक्रियता से कोलारस परगने में सम्पूर्ण लॉक डाउन रहा सफल 
लॉक डाउन के दो दिन शेष
आगे भी लॉक डाउन बडऩे के मिल रहे है संकेत 

कोलारस-बदरवास- सम्पूर्ण देश में लॉक डाउन जारी है। पूर्व आदेश के तहत सोमवार एवं मंगलवार की मध्य रात्रि तक सम्पूर्ण देश में लॉक डाउन जारी रहेगा। कुछ प्रदेशों में कोरोना वायरस के बडते मरीजों की संख्या को देखते हुये। लॉक डाउन की सीमा छ: राज्यों में 30 अप्रैल तक बड़ा दी है। मध्यप्रदेश में लॉक डाउन के दो दिन शेष है। देखना है। कि प्रदेश या केन्द्र की सरकार लॉक डाउन की सीमा बड़ाती है। अथवा जिन जिलों में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या कम है। उन जिलों में कुछ शर्ताें के साथ सरकार राहत देती है। अथवा नहीं इसके लिये हमें सोमवार अथवा मंगलवार का इंतजार करना होगा। 

प्रशासनिक आदेश के तहत शनिवार एवं रविवार को कोलारस परगने में सम्पूर्ण लॉक डाउन  रखा गया था। जिसका पालन कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा के नेत्रत्व में कोलारस थाना प्रभारी सतीश चौहान, बदरवास थाना प्रभारी मनीष शर्मा, लुकवासा चौकी प्रभारी नीरज राणा, तेंदुआ थाना प्रभारी मनीष चौहान, इंदार थाना प्रभारी रामराजा तिवारी, रन्नौद थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय के द्वारा थाना क्षेत्रों की सीमा में शनिवार एवं रविवार को सम्पूर्ण लॉक डाउन का पालन कराया गया। इस दौरान विना कारण के रोड़ पर घुमने वाले बाहन चालकों के चालन तथा एक जगह जमा होने वाले लोगो को पुलिस बल द्वारा खदेडा गया। पूर्व आदेश के तहत लॉक डाउन अभी मंगलवार की मध्य रात्रि तक है। उसके बाद प्रदेश एवं केन्द्र सरकार आगे बडाती है। अथवा संशोधन के साथ उसमें ढील दी जाती है। या नहीं इस के लिये सभी को दो दिन और इंतजार करना होगा। बुधवार 15 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद प्रदेश सरकार द्वारा प्रारम्भ करने के आदेश दिये गये थे। यदि लॉक डाउन बडता है। और समर्थन मूल्य की खरीद प्रारम्भ होती है। तो पुलिस प्रशासन के सामने 15 अप्रैल से सोसल डिस्टेंश एवं धारा 144 का पालन कराना किसी चुनोंती से कम नहीं होगा। और यदि लॉक डाउन की सीमा बडती है। और धारा 144 के चलते समर्थन मूल्य की खरीद की तारीख आगे बडती है। तो प्रशासन को धारा 144 का पालन कराना आसान होगा। कुल मिलाकर मंगलवार तक यह तय हो जायेंगा । कि लॉक डाउन एवं धारा 144  के साथ समर्थन मूल्य की खरीद पर सरकार फैसला दो दिन बाद तय हो जायेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म