समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीद प्रारम्भ, सोशल डिस्टेंश के चलते मंडी चालू होने में लग सकते है कुछ दिन


कोलारस- समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद बुधवार से प्रारम्भ हो चुकि है। कोलारस ब्लॉक में कोलारस लोकल की दो, पचावली की दो को मिलाकर कोलारस ब्लॉक के 4 सेंटरों की खरीद सायलो केन्द्र पड़ोरा पर चालू हो चुकि है।  जहां धारा 144 एवं सोशल डिस्टेंश का पालन करने के लिये जिला मुख्यालय शिवपुरी के एसआईसी से 6 किसानों को केन्द्रबार मैसेज भेजे जा रहे है। जिसके चलते खरीद केन्द्रों पर किसानों की भीड़ न लगने पाये इसके लिये जिला प्रशासन सतर्क है। चुंकि शिवपुरी जिले में कोरोना संक्रमण के दो मरीज पॉजिटिव निकले है। जिसके चलते शिवपुरी जिला ऑरेन्ज की श्रेणी में आता है। जिसके चलते प्रशासन को आगामी 3 मई तक सोशल डिस्टेंश, लॉक डाउन का ध्यान रखते हुये। धारा 144 का पालन अनिवार्य रूप से कराना होगा। समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार प्रदेश के तीन जिलों को छोडक़र शेष जिलों में प्रारम्भ हो चुकी है। प्रत्येक जिले में अनाज मण्डी प्रारम्भ करने के लिये प्रदेश सरकार द्वारा कलेक्टर को निर्णय लेने का अधिकार दिया है। जिसको लेकर बुधवार को कलेक्टर द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मण्डी सचिवों की बैठक ली गई । जिसमें धारा 144 एवं सोशल डिस्टेंश का पालन कराने के लिये सचिवों से राय ली गई। सचिव संतुष्टïी जनक जवाव नहीं दे सके। जिसके चलते अनाज मण्ड़ी के चालू होने में अभी कुछ दिन और लग सकते है। प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है। कि आगामी कुछ दिनों में कलेक्टर मण्डी सचिवों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करने के बाद अनाज मण्डी चालू करने के आदेश दे सकती है।

व्यापरियों और मंडी सचिवों के साथ बैठक आयोजित

कोलारस- शिवपुरी जिला कलेक्टर अनुग्रह पी द्वारा कलेक्टर सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। रबी की फसल समर्थन मूल्य पर खरीदी के सम्बंध में कलेक्टर द्वारा जिले के सभी एसडीएम, व्यापारियों , मंडी सचिवों सहित सम्बंधित अधिकारियों को दिये निर्देश। रबी उपार्जन के तहत गेहूं, चना, मसूर, सरसों के उपार्जन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ऐसे किसान जिन्होंने अपना पंजीयन नहीं कराया है या जिन किसानों के द्वारा मंडियों में व्यापारियों को अनाज बेचा जाएगा, इसके लिए मंडियों में पर्याप्त व्यवस्थाएं होना चाहिए। बुधवार को इस संबंध में व्यापारियों और मंडी सचिवों के साथ बैठक रखी गई और मंडियों में बेहतर प्रबंधन के साथ खरीदी के निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, अपर कलेक्टर आरएस बालोदिया और एसडीएम अतेंद्र सिंह गुर्जर भी मौजूद थे। बैठक में निर्देश दिए हैं कि कोरोनावायरस के प्रभाव को देखते हुए मंडियों में अनावश्यक भीड़ ना हो। सोशल डिस्टेंस का पालन किया जाए। काम करने वाले कर्मचारी और किसान सभी मास्क का उपयोग करें। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि कर्मचारी और हम्माल की जानकारी संबंधित एसडीएम को देना है। उन्होंने कहा है। कि यह गर्मी का समय है। इसलिए मंडियों में पेयजल व्यवस्था और छाया के लिए टेंट लगाएं। किसानों को राशि का भुगतान कार्यालय में किया जाए। कार्यालयों के बाहर भी ऐसी ही व्यवस्था करें। एसडीएम को निर्देश दिए हैं। कि गांव के क्लस्टर बनाकर दिन निर्धारित करें और इसी के अनुसार किसान फसल बेचने जाएंगे। ताकि भीड़भाड़ भी नहीं होगी। साथ ही सभी व्यापारियों को निर्देश दिए हैं। कि अपना स्टाफ तैनात करें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म