कोलारस- कोलारस नगर में बुधवार को किराना व्यापारियों द्वारा समूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन के बीच फाइटर बन कर उभरे डॉक्टरों का फूल माला, सोल, श्रीफल भैंट कर किया सम्मान। किराना व्यापारियों द्वारा समूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शाम 5 बजे के करीब किराना व्यापारियों द्वारा स्वागत कर सम्मान किया गया। स्वागत करने वालों में अनिल कुमार विजरोनी वाले, मनीष गुप्ता, कुल्दीप उकावल वाले, राजू गोयल, विट्टू गुप्ता, दीपक खीरखाने, अमित गोयल, जिनेन्द्र जैन सहित समस्त किराना व्यापारियों द्वारा कोलारस समूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की बीएमओ अल्का त्रवेदी, डॉ. अन्नद जैन , डॉ. विवेक शर्मा सहित समस्त समूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का स्टाप जो कोरोना जैसी महामारी में फाइटर बन कर उभरे है। देश के हित के लिये दिन रात अपनी ड्यूटी नियमित रूप से कर रहे है। उन सभी को किराना व्यापारियों द्वारा धन्यवाद दिया गया। और कहां गया की देश के सभी डाॅक्टर, सफाई कर्मी, पुलिस कर्मी देश के लिये कोरोना फाइटर बन कर सामने आये है।
Tags
कोलारस