मध्यप्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


मानसून ने समूचे प्रदेश में आमद दर्ज कराई

भोपाल। म.प्र. के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच समाचार ये मिले हैं कि मानसून ने समूचे प्रदेश में आमद दर्ज करा दी है। बैतूल के रास्ते मध्य प्रदेश में आए मानसून के बादल प्रदेश के 52 में से 22 जिलों में बरस चुके हैं। सरकारी मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून ने प्रदेश के होशंगाबाद, इंदौर, शहडोल और जबलपुर संभाग के ज्यादातर जिलों में दस्तक दे दी है।
वहीं उज्जैन संभाग के कुछ जिलों में भी मानसून ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून की पहली बारिश इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर संभाग के साथ ही उज्जैन, होशंगाबाद में दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई हैं। इसके लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है।
वहीं भोपाल सहित रीवा, शहडोल, जबलपुर, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर व चंबल संभाग में गरज चमक के साथ बौछारें पडऩे की उम्मीद है। इधर, आगामी 48 घंटे के दौरान मानूसन के पूर्वी मध्यप्रदेश की तरफ बढऩे की पूरी संभावना है। मानसून की उत्तरी सीमा कांडला अहदाबाद, इंदौर, नरसिंहपुर, उमरिया एवं बलिया से होकर गुजर रही है।
मौसम विभाग के अनुसार अनूपपुर, बड़वानी, बैतूल, छिंदवाड़ा, धार, डिंडोरी, होशंगाबाद, हरदा, झाबुआ, खरगौन, नरसिंहपुर, रीवा, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया में आने वाले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ ये स्पष्ट हो गया है कि मानसून ने समूचे प्रदेश में ही अपनी आमद दर्ज करा दी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म