3 आतंकवादियों से 200 करोड़ की नशे की खेप बरामद

3 आतंकवादियों की गिरफ्तारी
जम्मू - जम्मू एवं कश्मीर से 3 आतंकवादियों की गिरफ्तारी का समाचार प्रकाश में आया है। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को हंदवाड़ा में लश्कर के 3 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। आतंकवादियों की गिरफ्तारी के समय इनके कब्जे से 200 करोड़ रूपये कीमत का नशे का सामान बरामद किया गया है। जिसमें हेरोईन सबसे ज्यादा मात्रा में जप्त की गई है।
हंदवाड़ा पुलिस ने आतंकियों से मिली सूचना के आधार पर करीब 200 करोड़ रुपए के टेरर मॉड्यूल का खुलासा किया है। आतंकियों के पास से पुलिस ने 21 किलो हीरोइन और करोड़ों रुपए जब्त किए हैं। इसमें नगदी रूपयों के रूप में एक करोड़ से भी ज्यादा की राशि जप्त होना बताई गई है।
हंदवाड़ा पुलिस के मुताबिक लश्कर की शह पर आतंकी ड्रग्स की इस खेप को कश्मीर और पड़ोसी राज्यों में भेजने की तैयारी में जुटे थे। इससे पहले बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी नापाक हरकतों का परिचय देते हुए राजौरी और पुंछ जिलों के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के किनारे बसे गांवों और चौकियों पर भारी गोलीबारी की। इस घटना में सेना का एक जवान शहीद हो गया और एक नागरिक के घायल होने की सूचना है। गुरुवार सुबह बडग़ाम जिले के पठानपोरा में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई। वहीं दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को करीब 10 घंटे चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया था।उनके कब्जे से 2 एके 47, 1 एसएलआर राइफल, 1 पिस्टल और अन्य हथियार बरामद हुए। बता दें कि ऑपरेशन ऑल आउट के तहत सेना ने कश्मीर घाटी में पिछले 10 दिनों में 27 आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। पता चला है कि नशे के सामान से हासिल होने वाला धन आतंकवादी गतिविधियों पर खर्च होने वाला था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म