जिद्दी युवक ने पुलिस के समझाने के बाद भी लगा ली फांसी

Youth Suicide by Hanging

कोलारस-बदरवास - कोलारस अनुविभाग के बदरवास थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम बामौर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा हैं कि इससे पूर्व वह अपने परिजनो को धमकी दे रहा था। कि वह जहर खा लेगा या कुंए में कूंदकर मर जाएगा। जानकारी के अनुसार परिजनों डायल 100 पर सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस समझाकर लौट आई। पांच घंटे बाद युवक ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक वीरेंद्र (30) पुत्र रत्ती जाटव निवासी बामौर ने बुधवार की दोपहर में परिजनों को धमका रहा था कि वह जहर खा लेगा या कुएं में डूबकर अपनी जान दे देगा। वीरेंद्र की हरकतों से परेशान होकर परिजनों ने डायल 100 पर सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और वीरेंद्र को समझाकर वापस लौट गई। शाम करीब 5 बजे परिजनों से नजर बचाकर वीरेंद्र ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। घर पर मामूली नोकझोंक की वजह से युवक ने जान दे दी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म