भोपाल
कोरोना महामारी के बीच एमपी से अच्छी खबर आई है। एमपी पुलिस में आरक्षकों की बंपर भर्ती होने वाली है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आरक्षकों की नियुक्ति से संबंधित फाइल को आज पुलिस मुख्यालय में मीटिंग के दौरान मंजूरी दे दी है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पुलिस महकमे में शीघ्र ही 4269 पुलिस आरक्षकों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी को पुलिस आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल, शुक्रवार को नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस विभाग में आरक्षकों के रिक्त पदों की फाइल मंत्रालय से बुलाकर स्वीकृति प्रदान की। पुलिस महकमे में पिछले 3 साल से आरक्षक भर्ती प्रक्रिया रूकी हुई थी। भर्ती प्रक्रिया में 4269 आरक्षकों की भर्ती होना है। गृह मंत्री शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में विभागीय समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए विभागीय अधिकारी पूरी सजगता और तत्परता से कार्य करें। साथ ही सोशल मीडिया सेल को सशक्त करने के निर्देश दिए हैं।

Tags
भोपाल