बारिश में भीगा हजारों कुण्टल चना,जिम्मेदार कौन ?


कोलारस- जिले में समर्थन मूल्य पर चना खरीदी का काम विवादों में है। रविवार को अचानक मौसम बदलने से बारिश के बाद कोलारस खरीदी केंद्र मंडी में समर्थन मूल्य पर किसानों से लिया गया हजारों क्विंटल चना भीग गया। यहां पर रविवार को तेज बारिश के बाद मंडी में बनाए गए केंद्र पर खुले में खरीदी जा रहा कई क्विंटल चना भीग गया। मंडी में स्थिति यह रही कि यहां पर एक से दो फिट बारिश का पानी जमीन पर था और खुले में रखा गया सैंकड़ों क्विंटल चना बारिश में भीग गया। खरीदी कार्य से जुड़े अधिकारियों की यहां पर लापरवाही साफ तौर पर देखी गई। अधिकारियों को जब पता है कि इस समय प्रदेश में मानसून की आमद हो चुकी है और कभी भी बारिश हो सकती है इस दौरान यहां पर बारिश से बचाव को लेकर आवश्यक इंतजाम होने चाहिए थे लेकिन लापरवाही की हदें पार करते हुए प्रबंधन ने इस पर कोई गौर नहीं किया। इससे कई क्विंटल चना भीग गया।

सोसाइटी को नहीं दी गई टीनशेड-
कोलारस मंडी में चना खरीदी का काम शुरू से ही चर्चा में है यहां पर मंडी प्रबंधन पर आरोप है कि उन्होंने यहां पर खरीदी कार्य से जुड़ी सोसाइटी को टीनशेड उपलब्ध नहीं कराई। यदि खरीदी के दौरान टीनशेड की व्यवस्था वाले स्थान पर चना खरीदी होती तो रविवार को जो बारिश हुई उससे इस माल को बचाया जा सकता था।
इसी केंद्र पर किसानों ने लूटा था बारदाना-
इस केंद्र पर ही कुछ रोज पहले नाराज किसानों ने अपना चना न लिए जाने से परेशान होकर गोदाम में रखा बारदाना लूट लिया था। इस केंद्र पर आए किसानों ने आरोप लगाए थे कि यहां पर समय से खरीदी नहीं हो रही है और कई दिनों तक किसानों को परेशान किया जा रहा है। इसके बाद परेशान किसानों ने बारदाना लूट लिया था। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच यह बारदाना जब्त किया था

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म