नई दिल्ली. 20 हजार से कम कीमत में अच्छे स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो अप्रैल 2020 की तुलना में इस महीने इस प्राइस ब्रैकेट में कई बेहतर विकल्प उपलब्ध हैं, क्योंकि पिछले दिनों कई मॉडलों की कीमतों में बदलाव हुआ है। यहां तक कि यदि आप 20,000 रुपए खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो 18,000 रुपए में भी आपको कई सक्षम स्मार्टफोन मिल जाएंगे। आज हमारी लिस्ट में रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स, पोको X2, सैमसंग गैलेक्सी M31 और रियलमी 6 समेत कुछ अन्य थोड़े पुराने स्मार्टफोन भी हैं, जो आपको अपनी कीमत के हिसाब से कई बेहतरीन हार्डवेयर का अनुभव कराएंगे।
रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स, शुरुआती कीमत 16499 रुपए

- रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स को कम 20,000 रुपए से कम कीमत में बढ़िया स्मार्टफोन कहा जा सकता है। लॉन्चिंग के समय इसकी शुरुआती कीमत 15,000 रुपए थी लेकिन जीएसटी दर में बढ़ोतरी के कारण अब कीमतें बढ़ गई हैं। फोन में 6.67-इंच के डिस्प्ले के साथ आता है।
- फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। फोटोग्राफी के लिए चार रियर कैमरे हैं और फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट पर काम करता है। फोन में 5020mAh बैटरी है। इसके बॉक्स में एक 33W चार्जर दिया है, जो फोन को तेजी से चार्ज करता है।
- इसमें 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प शामिल हैं। इनकी कीमत क्रमश: 16,499 रुपए, 17,999 रुपए और 19,999 रुपए है।