बदरवास,तेंदुआ थाना प्रभारी ने संभाला प्रभार, रन्नौद में रघुवंशी शीघ्र संभालेंगे पदभार
कोलारस-कोलारस परगने के अंतर्गत आने वाले पांच पुलिस थाने एवं एक चौकी को मिलाकर लोगो की सुरक्षा एवं कानून का राज्य कायम करने के लिये। पुलिस सुरक्षा के छ: केन्द्र एवं उनके ऊपर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मौजूद है। जोकि परगने में प्रदेश सरकार के मंसा के अनुरूप पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार कार्य करते है। कोलारस परगने में पुलिस अधीक्षक के आदेश का पालन करने तथा लोगो का विश्वास पुलिस के ऊपर बना रहे उसके लिये बेहतर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के रूप में अमरनाथ वर्मा के ऊपर कोलारस अनुविभाग की जिम्मेदारी है। उनके बाद कोलारस पुलिस थाना क्षेत्र की जिम्मेदारी शानदार तरीके से थाना प्रभारी के रूप में लगातार दूसरी बार सतीश चौहान संभाले हुये है। बदरवास पुलिस थाने की कमान पुलिस अधीक्षक द्वारा युवा सब इस्पेक्टर उमेश उपाध्याय को सौंपी गई है। जोकि रन्नौद में थाना प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके है। गुरूवार को उन्होंने बदरवास पुलिस थाने की कमान संभाली इस क्रम में कोलारस परगने के अंतर्गत आने वाले ग्राम तेंदुआ पुलिस थाने की कमान सब इस्पेक्टर के.एन. शर्मा ने संभाली जिन्हें कोलारस एवं रन्नौद पुलिस थाने में काम करने का अनुभाव प्राप्त है। इसी क्रम में लुकवासा पुलिस थाने की कमान नीरज राणा संभाले हुये है। इन्हें लुकवासा से पूर्व बदरवास थाना का अनुभव लुकवासा में कारगर सावित हो रहा है। इसी क्रम में परगने के इंदार पुलिस थाने में काफी समय से थाना प्रभारी राजनैतिक खीचतान के चलते जादा समय नहीं रह पा रहे थे। किन्तु रामराजा तिवारी ने राजनैतिक संतुलन को साधते हुये इंदार थाने का प्रभार सफलता पूर्वक अभी तक चलाने में कामयावी प्राप्त की है। इसी क्रम में रन्नौद के पुलिस थाने की कमान शीघ्र अनिल रघुवंशी संभालेंगे। जिनके पिता पूर्व में कोलारस परगने के कई थानों में पदस्थ रह चुके है और आने वाले एक दो दिनों में रघुवंशी रन्नौद की कमान संभालेंगे।
Tags
कोलारस
