लॉकडाउन लगने के समय से ही कोलारस में व्यापारियों द्वारा गुटखे की बड़े पैमाने की कालाबाजारी की जा रही है


कोलारस - कोलारस में गुटखे की चल रही है।  कालाबाजारी बहुत समय से जब से लॉक डाउन लगा है। तब से लेकर आज तक कालाबाजारी का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है  कोलारस में ए बी रोड से लेकर कोर्ट रोड जगतपुर एबी रोड मानीपुरा पर बड़े पैमाने पर गुटखे का ब्लैक में बेचने का व्यवसाय फल फूल रहा है कोलारस के बड़े-बड़े किराना व्यापारियों ने जब से लॉकडाउन लगा है तब से लेकर आज तक करोड़ों रुपए गुटके में कमा लिए हैं व्यापारियों की मनमानी एवं ब्लैकमेलिग के चलते  खामियाजा छोटे व्यापारी उठा रहे हैं प्रतिदिन छोटे दुकानदारों  का लड़ाई झगड़ा बहस प्रतिदिन होती है क्योंकि बड़े व्यापारी गुटखा अधिक दाम में देते हैं और प्रतिदिन गुटखे का भाव बढ़ा देते हैं जिसके चलते छोटे छोटे दुकानदारों को गुटखा बेचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है कोलारस में ए बी रोड सहित दाल मिल के पास में स्टेट बैंक के सामने  बड़े पैमाने पर गुटखे का व्यवसाय जोरों पर फल फूल रहा है बड़े-बड़े किराना व्यवसाईयो के गोदामों मकानों में लाखों रुपए का गुटखा भंडारण  कर रखा हुआ है प्रतिबंध होने के बावजूद भी बिक रहा है खुलेआम गुटखा शासन द्वारा लॉकडाउन के समय गुटखा एवं पान मसाले पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था और प्रतिबंध होने के बावजूद भी जब से प्रतिबंध लगा था तब से ही गुटखा महंगे दामों पर पड़े व्यापारी बेच रहे हैं चोरी छुपे वाहनो से गुटखा मंगाकर अपने गोदामों मकानों में भंडारण कर प्रतिदिन दाम बढ़ाकर व्यापारियों द्वारा गुटखा खपाया गया है प्रशासन के आला अधिकारी से लेकर खाद्य विभाग आखिर क्यों मौन धारण किए हुए हैं और प्रशासन के मौन धारण के चलते गुटखा ब्लैक में बेचा जा रहा है इसके बावजूद भी व्यापारियों पर कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है यह एक सोचनीय बिंदु है बीच में एक बार जरूर कुछेक दुकानों पर जाकर जांच पड़ताल की गई थी परंतु छोटे दुकानदारों  के यहां जाकर पड़ताल की गई और बड़े व्यापारियों को खबर होने के बाद  उन्होंने गुटखा वहां से हटाकर अन्य जगह रख दिया और अन्य दुकानदार शटर गिराकर चले गए जिसके चलते प्रशासन की जांच पड़ताल टॉय टॉय फिस हो गई और जहां से शुरुआत की थी वहीं पर विराम लग गया कुल मिलाकर प्रशासन की शह होने से ही व्यापारियों के हौसले बुलंद बने हुए हैं और वह बेखोफ होकर गुटखे की कालाबाजारी कर रहे हैं साथ ही अन्य सामग्री के दाम बढ़ाकर लोगों को खपा रहे हैं। शासन को कार्रवाई  को अंजाम देना चाहिए जिससे कालाबाजारी पूरी तरह से रुक जाए क्या हुआ बताओ। प्रशासनिक अधिकारी एबी रोड पर संचालित बड़े किराना व्यापारियों के यहां क्यों नहीं कर रहे छापामारी

 जिला कलेक्टर मैडम कोलारस में हो रही बड़े पैमाने पर गुटखे की कालाबाजारी पर ध्यान दें
जिला कलेक्टर मैडम कोलारस में बड़े पैमाने पर चल रही है गुटखे की कालाबाजारी पर ध्यान दें और कार्रवाई करने के आदेश खाद्य विभाग और प्रशासन के अधिकारियों को दें जिससे छोटे दुकानदारों को राहत मिल सके यदि जिला कलेक्टर मैडम अचानक बिना खबर लीक हुए कार्यवाही को अंजाम दे तो लाखों का भंडारण करके रखा हुआ प्रतिबंधित गुटखा व्यापारियों के गोदामों से लेकर मकानों पर मिल जाएगा और कालाबाजारी करने वाले व्यापारियों पर कार्यवाही हो सकती है। व्यापारियों की ब्लैक मेलिंग के चलते 100 रुपये तक मैं बिक गई 20 रुपये वाली पाउच।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म