कर सकते हैं ऑन लाईन आवेदन
जबलपुर। मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालय ने चतुर्थ श्रेणी वर्ग के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इनके लिए ऑन लाईन आवेदन किये जा सकते हैं। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने कुक, वाशर, माली, स्वीपर और ड्राइवर जैसे ग्रुप डी भर्ती पर 12 भर्तियां निकालीं हैं। उम्मीदवार 10 जुलाई तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग अलग नियत की गई हैं।
वाहन चालक के पद हेतु 10वीं उत्तीर्ण युवा आवेदन कर सकते हैं। जबकि शेष सभी पदों के लिए 8वीं उत्तीर्ण युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उपरोक्त सभी पदों के लिए आयुसीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष तय की गई है। जबकि महिलाओं के लिए आयु सीमा में 10 साल तक की छूट दी गई है। महिलाएं 45 बर्ष की उम्र तक भी इन पदों के लिए आवेदन भर सकती हैं। बताया गया है कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा से होगा।
सभी पदों के लिए वेतनमान 8250 रुपये प्रति माह नियत रहेगा। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग एवं मध्य प्रदेश के आवेदकों को छोडक़र अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये भरना होगा। मध्य प्रदेश के और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क केवल 100 रूपए ही रहेगा। ऑनलाइन आवेदन में सुधार करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई है। विस्तृत जानकारी ऑन लाईन हासिल की जा सकती है।