Sushant Singh Rajput Death Reason: बॉलीवुड के चर्चित युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने कथित तौर पर रविवार को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद उनकी मौत को लेकर सनसनी फैल गई है। सुशांत की हत्या या आत्महत्या को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे, जिसका खुलासा उनकी पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है, जिसमें उनकी आत्महत्या की वजह अबतक हैंगिंग (फांसी पर लटकना) है। मुंबई के कूपर अस्पताल ने सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम की एडवांस रिपोर्ट पुलिस को सौंपी है, जिसके मुताबिक, मौत की वजह फांसी पर लटकने की वजह से दम का घुटना बताया गया है।
सुशांत का विसरा भेजा गया फोरेंसिक लैब, आज होगा अंतिम संस्कार
बता दें कि सुशांत ने फांसी लगाई थी और उनकी डेडबॉडी की शुरुआती जांच रिपोर्ट में किसी तरह के जहर देने की बात सामने नहीं आई है, जिसका संदेह जताया जा रहा था। अब अभिनेता के अंग के कुछ नमूनों को कालीना फ़ॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा गया है। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, इसके लिए उनके पिता और परिजन पटना से मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से सुशांत के अंतिम संस्कार में कुछ गिने-चुने लोग ही शामिल होंगे।