युवा डिप्टी कलेक्टर मनोज गरवाल ने सम्भाला कोलारस एसडीएम का पदभार
कोलारस-कोलारस एसडीएम आशीष तिवारी का ग्वालियर स्थानांत्रण हो जाने के बाद कोलारस एसडीएम के पद पर जिलाधीश श्रीमति अनुग्रह पी ने सोमवार को आदेश जारी कर शिवपुरी कलेक्ट्रेड में डिप्टी कलेक्टर के रूप में सेवायें दे रहे करैरा के पूर्व एसडीएम मनोज गरवाल को कोलारस एसडीएम के रूप में आदेश जारी किये गये जिसका पालन करते हुयें मनोज गरवाल ने सोमवार की सुबह कोलारस एसडीएम के रूप में पदभार ग्राहण कर कोलारस अनाज मंडी एवं चना खरीद केन्द्रों पर रविवार को पानी में भीगे चने का मुआयना किया। मनोज गरवाल कुछ माह पूर्व करैरा एसडीएम के रूप में पदस्थ थे। जिनका पहले अमोला उसके बाद ग्वालियर के पास एक ही बार में दो बार सडक़ हादसे का शिकार हुये ग्वालियर में उपचार के बाद शिवपुरी डिप्टी कलेक्टर का पदभार संभाले हुये थे। जिन्हे सोमवार को कलेक्टर द्वारा कोलारस एसडीएम बनाया गया कोलारस एसडीएम बनने पर प्रधान संपादक हरीश भार्गव द्वारा मनोज गरवाल को बधाई दी गई।
