कोलारस विधानसभा में किसानों के साथ हुए तौल काँटो पर अन्याय व भ्रष्टाचार की होगी प्रदेश-स्तरीय जाँच, जाँच टीम गठित- विधायक वीरेंद्र रघुवंशी




कोलारस-भोपाल प्रवास पर माननीय मुख्यमंत्री से मुलाक़ात कर उन्हें तौल खऱीदी के दौरान किसानो के साथ हुई परेशानी व भ्रष्टाचार से अवगत कराया। हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री जी ने तुरंत मामला संज्ञान में लिया और अधिकारियों को जाँच करने के आदेश दिए। तत्पश्चात प्रमुख सचिव सहकारिता विभाग श्री उमाशंकर उमराव जी को सम्पूर्ण विषय की जानकारी दी, प्रमुख सचिव महोदय ने उसी दिन टीम गठित कर जाँच के आदेश किए।  सभी साथियों से अपील- सोमवार दिनांक 22/06/2020 को जाँच दल दोपहर 12पीएम से 2पीएम बदरवास रहेगा। एवं 3पीएम से 5 पीएम कोलारस मंडी। जिस-जिस किसान से तौल के समय पैसा लिया गया है। वह सभी आयें और अपने बयान दर्ज करवाए। सभी जनप्रतिनिधि, नेताओं व किसान संगठन भले किसी भी पार्टी को सपोर्ट करते हो, कृपया आयें जाँच में सहयोग करें।यह लड़ाई हमारे किसान भाइयों के लिए है। सभी पत्रकार भाइयों से आग्रह है। कि इसकी जानकारी ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँचाएँ ताकि सबको न्याय मिल सके और अन्याय पर भविष्य के लिए अंकुश लग सकें।  भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने का यही मौका है। सिर्फ घर बैठ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से बदलाव नहीं आएगा। बाहर निकलना पड़ेगा और अन्यायियों का सामना करना पड़ेगा। खुलकर अपनी समस्या जाँचकर्ताओं के सामने रखिएगा, किसी दबंग से घबराने की ज़रूरत नहीं है- न्याय की इस लड़ाई में, मैं आपके साथ खड़ा हूँ। अन्नदाता पर आँच नहीं आने दूँगा

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म