जीवन कौशल शिक्षा एनिमेटिक्स में ग्वालियर से सर्वाधिक फीडबैक से लगातार तीन सप्ताह से नंबर वन

Sandhyadesh

जीवन कौशल शिक्षा को एनिमेटिक्स श्रृंखला के रूप में ऑनलाइन पढ़ाने के लिए प्रति शनिवार को मटेरियल राज्य स्तर से भेजा जाता है । जिसे बच्चे देखकर अपनी राय फीडबैक फॉर्म के जरिए भेजते हैं । 
जीवन कौशल शिक्षा के समन्वयक एडीपीसी आरएमएसए अशोक दीक्षित एवं स्टेट रिसोर्स पर्सन श्री राजेश भार्गव एवं डॉ. दीप्ति गौड़ के मार्गदर्शन में ग्वालियर में अधिक से अधिक बच्चों तक यह एनीमेटेड  विडियोज पहुंच रहे हैं जिसे देखने में बच्चे अत्यधिक रुचि ले रहे हैं । प्रत्येक विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा यह लिंक बच्चों को शनिवार को व्हाट्सएप समूहों में भेजी जाती है जिसे देखकर बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं और फीडबैक फॉर्म भर रहे हैं । यह एनिमेशन कक्षा से 9 से 12 हेतु जीवन कौशल शिक्षा के पाठ्यक्रम से संबंधित एक एक पाठ से लेकर बनाए गए हैं । जिसे बच्चों को देखकर फीडबैक फॉर्म भी ऑनलाइन भेजना होता है । 
अत्यंत हर्ष का विषय है ग्वालियर जिला जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रम को अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंचाने में नंबर बन गया बन गया है । लगातार 3 सप्ताह तक सर्वाधिक फीडबैक फॉर्म के साथ ग्वालियर टॉप पर है । इस उपलब्धि हेतु जिला शिक्षा अधिकारी श्री विकास जोशी ने शिक्षकों को बधाई प्रेषित की है । 
जीवन कौशल शिक्षा के प्रचार-प्रसार हेतु जीवन कौशल प्रेरणा गीत
रिसोर्स पर्सन डॉ दीप्ति गौड़ के द्वारा लिखित एवम्  दिलीप नामदेव द्वारा कंपोज इस गीत को बच्चों में प्रेरणा जगाने हेतु यू ट्यूब पर अपलोड किया गया है जिसे बहुत सराहा जा रहा है और रोज इसे हजारों व्यूज मिल रहे हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म