शिवपुरी जिले में गुरूवार को एक और निकला कोरोना पाॅजीटिव

शिवपुरी जिले में गुरूवार को एक और निकला कोरोना पाॅजीटिव, कुल संख्या हुई 23

कोलारस-शिवपुरी जिले में गुरूवार को फिर एक महिला कोरोना पॉजिटिव सामने आई है । बैंक ऑफ इंडिया करैरा मैनेजर की पत्नी अब कोरोना पॉजिटिव निकली है। जिले में अब  कोरोना पॉजिटिव की संख्या 23 हो गई है ।  जबकि कोरोना के कहर से अभी तक बचे हुए करैरा में दो दिनों में कुल कोरोना संकृमितों की संख्या 3 हो गई है। जिले में कोरोना वायरस के मरीजों की कुल संख्या 23 हो गई है। गुरुवार को एक ओर पॉजिटिव केस मिला है। और एक और मरीज स्वस्थ भी हो गया है। अब 12 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ए एल शर्मा द्वारा दी गई जानकारी अनुसार गुरुवार को प्राप्त 45 रिपोर्ट में से 44 रिपोर्ट नेगेटिव और एक रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । अभी तक जिले में 2133 लोगों के सैंपल लिए गए हैं जिसमें से 2014 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म