
दतिया में पीतांबरा पीठ मंदिर के कपाट को फिर बंद कर दिया गया है। बैंक ऑफ इंडिया के स्टाफ में एक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मंदिर प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है कि आगामी आदेश तक मंदिर आम जनों के लिए बंद किया जाता है। मंदिर के ठीक पास में बैंक होने की वजह से मंदिर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। अगले आदेश तक के लिए मंदिर बंद रहेगा ।