नियम विरूद्घ तरीके से मा.वि. के शिक्षक को हा.से.का प्राचार्य बनाया गया


कोलारस-अनुविभागीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अम्हारा के शासकीय माध्यमिक विधालय में पदस्थ पंकज कुमार सोनी को जिला शिक्षा अधिकारी शिवपुरी द्वारा आदेश क्र 5597 के तहत नियम विरूद्घ तरीके से रन्नौद के हायर सेकेंडरी का प्राचार्य बना दिया गया है। जबकि रन्नौद से अम्हारा की दूरी 20 किलो मीटर के लगभग है। माध्यमिक विधालय के शिक्षक को हायर सेकेंडरी के प्राचार्य बनाये जाने के कारण रन्नौद में पदस्थ हायर सेकेंडरी के शिक्षकों में जोश व्यापक है। रन्नौद के शासकीय माध्यमिक विधालयों में भी शिक्षक पदस्थ है। जबकि उनको हायर सेकेंडरी का पद भार नहीं किया गया। इस बाद से गुस्साये शिक्षको ने नियम विरूद्घ तरीके से पदस्थ किया गया। जिसके चलते रन्नौद में पदस्थ शिक्षकों में जोश देखने को मिला। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म