कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा-कोलारस से शर्मा, बदरवास से यादव, रन्नौद से केवट का नाम तय
कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस परगने में कांग्रेस के तीन ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा जिला अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा बुधवार को की गई। जिसमें कोलारस से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक शर्मा गुरू जी खतौरा वालों को बनाया गया। वहीं बदरवास ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार यादव दीघौद वालों को बनाया गया। इसी क्रम में रन्नौद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नाथूराम केवट को बनाया गया। कोलारस परगने के तीनों ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा के साथ ही तीनों अध्यक्ष शीघ्र कांग्रेस कमेटी का गठन कर जिला अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा को सोपने के साथ ही पोहरी एवं करैरा के उपचुनावों में कांग्रेस संगठन के निर्देश अनुसार कार्य करेंगे।
Tags
कोलारस