कोलारस-कोलारस नगर में तम्बाकू पान मसाला सहित अन्य किराना सामग्री कोलारस के मानीपुरा में किराना व्यापारियों द्वारा 14 जून से सम्पूर्ण लॉक डाउन लागू होने की बात कहकर व्यापारियों द्वारा ग्राहकों को विमल एवं राजश्री तम्बाकू पान मसाला की पैकेट दोगुने दामों पर बेची जा रही है। कोलारस में लॉक डाउन के दौरान राजश्री एवं विमल के थोक एवं फुटकर व्यापारियों द्वारा तम्बाकू की पैकेट दस गुने दामों में बेचकर करोड़ों रूपया काली कमाई की थी। उसी की लपक कोलारस के व्यापारियों को लग गई और मानीपुरा में सौरभ गार्डन के आस-पास कई दुकानदारों द्वारा मीडिया में 14 जून से सम्पूर्ण लॉक डाउन लागू होने की बात कहकर तम्बाकू की पैकेट कई दिनों से दोगुने दामों पर बेची जा रही है। प्रशासनिक लापरबाही का परिणाम है। कि कोलारस में तम्बाकू की पैकेट बेचने वाले ब्लैक मैलर व्यापारियों द्वारा लॉक डाउन के दौरान दुकानदारों से लेकर ग्राहकों को दोगुने से लेकर 10 गुने दामों तक विमल एवं राजश्री की पैकेट बेची और अब लॉक डाउन का पुन: बहाना बनाकर मानीपुरा में किराना व्यापारी विमल एवं राजश्री की पैकेटों को छोटे दुकानदार एवं ग्राहको को दोगुने दामों में बेच रहे है। प्रशासन को इन नशीले कारोवार पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है।
Tags
कोलारस

