अज्ञात कारण के चलते महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान मौत

अज्ञात कारण के चलते महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान मौत
कोलारस-बदरवास-कोलारस अनुविभाग के अंतर्गत बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सालौन में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गोरकी पत्नी राकेश पटेलिया (24) निवासी ग्राम सालौन ने घर पर ही 13 जून को शाम के समय जहरीला पदार्थ खा लिया। जब परिजनों को पता चला तो वह उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां उसका उपचार किया लेकिन महिला ने उपचार के दौरान ही रविवार को अपनी दम तोड दी। महिला की मौत के बाद ग्राम में सनसनी मच गई। महिला ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया कारण अभी पता नहीं चल सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म