कोलारस- गुरूवार की सुबह 11 बजे मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। मध्यप्रदेश की प्रभारी राज्यपाल महोदय श्रीमति आनंदी बेन पटेल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सौपी गई सूची में शामिल विधायकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को मंत्री पद की शपथ दिवायेगी। गुरूवार की सुबह होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित भाजपा के कई नेताओं की मौजूदगी में मंत्रिमंडल का विस्तार राज भवन में होगा। मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की सूची में सिंधिया समर्थक पूर्व विधायकों की संख्या 9 से 10 के बीच हो सकती है। सिंधिया समर्थक विधायकों में ब्राह्राण एवं यादव समाज के विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह न दिये जाने के कारण करैरा एवं पोहरी के विधानसभा उपचुनावों से लेकर अशोकनगर एवं बमौरी के चुनावों में इन समाजों के लोग भाजपा से नाराज होने के कारण अपना रूख भाजपा की तरफ से मोड सकते है। गुरूवार को भोपाल में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रिओं को विभाग एवं जिलों का प्रभार देने के साथ ही निगम मंडल एवं संगठन में असंतुष्टï भाजपाईयों को शामिल करने के साथ ही प्रदेश सरकार उपचुनाव की तैयारियों में अनलॉक डाउन 02 के बीच जुट जायेगी।
बीजेपी के दिग्गज मंत्री पद के दावेदार
दरअसल, बीजेपी में तीन से लेकर सात-आठ बार तक जीतने वाले विधायकों की लंबी फेहरिस्त है. इनमें गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, विजय शाह, यशोधरा राजे सिंधिया, अरविंद सिंह भदौरिया, विश्वास सारंग, रामकिशोर कांवरे, संजय पाठक, राजेंद्र शुक्ला, हरिशंकर खटीक, मोहन यादव, चैतन्य कश्यप, रामेश्वर शर्मा, गिरीश गौतम, देवी सिंह सैयाम, नंदनी मरावी, उपा ठाकुर, विष्णु खत्री, प्रेमसिंह पटेल, यशपाल सिसौदिया, अजय विश्नोई के नाम भाजपा एवं आरएसएस के पैनल से मंत्रिमंडल में दिखाई दे सकते है। वही कांग्रेस से पूर्व विधायक एवं भाजपा कार्यकर्ता सिंधिया समर्थक इन कार्यकर्ताओं को उपचुनाव तथा सिंधिया को संतुष्टï करने के लिये मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है। उनमें पूर्व विधायक तथा भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रद्युम्न सिंह तोमर, इमरती देवी, महेंद्र सिसोदिया, प्रभुराम चौधरी, राज्यवर्द्धन सिंह दत्तीगांव, एदल सिंह कंसाना, बिसाहू लाल सिंह , रणवीर जाटव, ओपीएस भदौरिया और हरदीप सिंह डंग को सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक तथा नये भाजपा कार्यकर्ताओं के रूप में मंत्रिमंडल में स्थान मिलने की संभावना है।
Tags
कोलारस