जिले के रन्नौद बनी नगर परिषद, प्रदेश में 22 नये नगर परिषदो का किया गठन
रन्नौद- कोलारस विधानसभा क्षेत्र के रन्नौद शहर को नगर परिषद घोषित किया गया। राज्य शासन द्वारा 22 नगर परिषदों का गठन किया गया है। गठित की गयीं इन नगर परिषदों में जिला शिवपुरी में रन्नौद,हरदा में नगर परिषद सिराली, बैतूल में घोड़ाडोंगरी, शाहपुर, मंदसौर में भैंसोदा मण्डी भैंसोदा, शिवपुरी में रन्नौद, भिंड में रौन, मालनपुर, रीवा में डभौरा, शहडोल में बकहो के नाम शामिल हैं। इसी तरह जिला अनूपपुर में डोला, डूमर कछार, उमरिया में मानपुर, सागर में बिलहरा, सुर्खी, मालथौन, बांदरी, सिवनी में केवलारी, छपारा, खरगोन में बिस्टान, बड़वानी में ठीकरी और जिला धार में बाग एवं गंधवानी नगर परिषद का भी गठन किया गया है। राज्य शासन द्वारा 7 मार्च, 2020 को उक्त नगर परिषदों के गठन की अधिसूचना को रद्द किया गया था। 2 जुलाई की अधिसूचना के अनुसार इन 22 नगर परिषदों का गठन यथावत रहेगा।
Tags
रन्नौद