शिवपुरी - शिवपुरी में सड़क दुर्घटना के एक प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी एवं नायब तहसीलदार शिवपुरी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर ग्राम मुढैनी तहसील शिवपुरी निवासी विष्णु पुत्र लक्ष्मण आदिवासी घायल होने पर 7 हजार 500 रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। उक्त ग्राम मुढैनी निवासी विष्णु आदिवासी का ग्राम सेसई सामान लेने जाते समय ट्रक की टक्कर से पैर गंभीर रूप से घायल होना दर्शाया गया है।
Tags
शिवपुरी
