अशोकनगर के दमाद रामेश्वर शर्मा को प्रोटेम स्पीकर बनाये जाने पर बधाईयां

BJP विधायक ने कहा- राहुल कांग्रेस की ...
कोलारस - भोपाल के विधायक और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा को विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त कर दिया गया है। उनका नियुक्ति पत्र क्रमांक 41 पर मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह के नाम लिखा हुआ है। यहां उल्लेख कर दें कि मंत्री पद की रेस में तेजी से दौ? रहे भोपाल के विधायक श्री रामेश्वर शर्मा का नाम ऐन मौके पर कट गया था। लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान उसकी भरपाई कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उसी कांटछांट की क्षतिपूर्ति के रूप में रामेश्वर शर्मा को मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। बता दें कि रामेश्वर शर्मा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के बेहद सक्रिय प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। इनकी यह बिशेषता है कि ये संगठन की गतिविधियों में हमेशा आगे रहते हैं। विधायकों को दिए जाने वाले सभी कार्यक्रम भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा ना केवल विधिवत आयोजित किए जाते हैं बल्कि उन्हें प्रभावी बनाने की कोशिश भी की जाती है। ज्ञात ही है कि मंत्रि मंडल का विस्तार होने से पहले तक विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर जगदीश देव?ा हुआा करते थे। लेकिन उनको सीएम शिवराज सिंह चैहान ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया हेै। अब रामेश्वर शर्मा को उन्हीं के स्थान पर नियुक्ति प्रदान की गई है। हुजूर विधायक एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर शर्मा अशोकनगर के दमाद है। जिनकी कोलारस एवं बदरवास में भी रिस्तेदारियां है। ऐसे कुशल नेत्रत्व वाले श्री रामेश्वर शर्मा को भाजपा संगठन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर बनाये जाने पर बधाईयां दी है। बधाई देने वालों में हरिओम व्यास अशोकनगर, रामकुमार शर्मा अशोकनगर, नीरज भार्गव गुना, राहुल दुबे बदरवास, घनश्याम शर्मा बदरवास, रंजीत शर्मा बदरवास, देवीसिंह भार्गव बदरवास, हरीश भार्गव कोलारस, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी कोलारस, डॉ. राजेश भार्गव कोलारस, राजकुमार भार्गव पार्षद कोलारस, मनीष गौड़ कोलारस, नीरज भार्गव बदरवास, भरत भार्गव कोलारस सहित अनेक लोगो ने श्री रामेश्वर शर्मा को विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर बनाये जाने पर बधाईयां दी है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म