नगर परिषद बदरवास के द्वारा लोडिंग वाहनों से की जा रही है अवैध बसूली


कोलरस-बदरवास - पिछले साल शासन द्वारा नगर के बाहर से फोरलाईन वायपास रोड़ चालू होने के चलते नगरपरिषद क्षेत्र में आने वाले माल डुलाई वाहनों से  बसूली को बंद कर दिया गया था विगत सालों से होने वाले ठेके को भी शासन द्वारा पूंडता बंद कर दिया गया लेकिन बदरवास में नगरपरिषद अधिकारी के द्वारा एक प्राईवेट कर्मचारी लगा कर लोडिंग अनलोडिंग वाहनों से  जबरन अबैध बसूली करवाई जा रही है मामला बदरवास नगरपरिषद क्षेत्र में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बंद किये गये लोडिंग अनलोडिंग ठेका बसूली को बंद किया गया है इसके बाद भी मोटी कमाई को देखते हुए नगरपरिषद बदरवास द्वारा एक प्राईवेट कर्मचारी को लगा कर 100, से 200 रुपए तक नगरपरिषद के नाम से फर्जी रशीद देकर जबरन अबैध बसूली करवाई जा रही है। 
इनका कहना है 
व्यापारियों के गोदामों पर एवं बजार में माल खाली करने एवं अनाज के गोदामों पर माल भरने आ रहे ट्रकों के के स्टाफ से पूछताछ की जाए तो अबैध बसूली का मामला सामने आ जाएगा। मुकेश कुमार
इनका कहना है 
वाहन मालिक रामसिंह का कहना है मेंरा तो बदरवास में हर आठ दिन में माल भरने एवं खाली करने का चक्कर लगता है मुझसे एक व्यक्ति नगरपरिषद के नाम से रशीद देकर 100 रुपए लेता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म