कोलारस-शिवपुरी जिले में कोरोना की पहली मौत सामने आई है। कोरोना संक्रमण से पहली मौत एक वृद्ध महिला की हुई है। जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव 76 वर्षीय महिला की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। जिला शिवपुरी स्वास्थ्य केन्द्र में पिछले एक हफ्ते से महिला का इलाज चल रहा था। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए शुक्रवार को ही ग्वालियर रेफर किया था। आपको बता दें की महिला के परिवार में शादी के बाद से लगभग पूरा परिवार कोरोना की चपेट में आ गया था। दूल्हा, दुल्हन भी कोराना पॉजिटिव पाये गये है। जिनका उपचार जारी है। मृतक महिला दुल्हन की दादी बताई जा रही है। शिवपुरी जिले में कुल मरीजों की संख्या 148 हो चुकी है। जिनमें से स्वास्थ्य मरीजों की संख्या में मानों की रोक लगा दी गई है। स्वास्थ्य मरीजों की संख्या अभी भी 38 ही बताई जा रही है।
Tags
कोलारस