अज्ञात कारण के चलते किसान के खेत पर ही हत्या



लॉकडाउन में जिंदा युवक को मृत बताकर ...
अज्ञात कारण के चलते किसान के खेत पर ही हत्या 
कोलारस - कोलारस थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम टामकी में जहां एक किसान की हत्या कर दी गई है। रविवार को उसकी खून से सनी लाश उसके ही खेत पर पडी मिली। सुबह जब स्थानीय लोगो ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। कोलारस पुलिस ने मार्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम टामकी में रहने वाले लल्लूराम केवट उम्र 37 पुत्र दोनाराम केवट का खेत पर आसाडी का काम चल रहा था। बीती रात वह अपने खेत पर काम करने गया था। लेकिन उसी के खेत पर सुबह उसकी लाश खून से लथपथ पडी मिली। बताया जा रहा है। कि अज्ञात हत्यारो ने उसकी डंडो से पटाई की और उसे जब तक मारा है। जब तक वह मर नही गया। कोलारस पुलिस ने मौकाये बारदत की घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पडताल की। लाश का पंचनामा बनाकर कोलारस पीएम हाउस पहुचाकर पीएम कराया। परिजनो ने संदेह के आधार पर कुछ लोगो का नाम पुलिस को बताया हैं। पुलिस इस मामले में एफआईआर करते हुए हत्यारो की तलाश में जुट गई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म