स्थायी वारंटी को न्यायालय ने भेजा जेल



स्थायी वारंटी को न्यायालय ने भेजा जेल 

गुना - मीडिया सेल प्रभारी निर्मल कुमार अग्रवाल ने बताया कि न्यायालय जेएमएफसी आरोन में आरोपी बलवीर पुत्र नाथूलाल हरिजन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहाँ से उसे जेल भेज दिया। उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना आरोन में अपराध क्र 415/13 पर अपराध पंजीबद्ध कर  विवेचना के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त अपराध का अभियोग पत्र न्यायालय आरोन में पेश किया गया था। विचरण के दौरान आरोपी के द्वारा न्यायालय में बार बार  उपस्थित न होने की दशा में न्यायालय आरोन द्वारा आरोपी बलवीर  को फरार घोषित कर दिनांक 14/09/2019 को स्थाई वारण्ट जारी किया गया था तथा उक्त स्थायी वारंट के पालन में आरोपी को पुलिस  द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। उक्त प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्री प्रदीप कुमार मिश्रा एडीपीओ आरोन द्वारा की गई जिसके आधार पर न्यायालय आरोन ने आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया।

                                                मीडिया सेल प्रभारी
                                            निर्मल कुमार अग्रवाल 
                                                       एडीपीओ गुना

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म