हाथ भट्टी की शराब बेचने वाली महिला आरोपी की जमानत निरस्त



हाथ भट्टी की शराब बेचने वाली महिला आरोपी की जमानत निरस्त
 
गुना  - दिनांक 06/07/2020 को न्यायालय राधौगढ़ में देशी शराब बेचने वाली महिला आरोपी सुगना बाई ने जमानत के लिये आवेदन पेश किया प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्री मयंक भारद्वाज एडीपीओ राधौगढ़ द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से की गयीं जिसके आधार पर न्यायालय ने महिला आरोपी सुगना बाई का जमानत आवेदन निरस्त कर दिया। मीडिया सेल प्रभारी निर्मल कुमार अग्रवाल ने बताया कि दिनांक 4/07/2020 को पुलिस थाना राधौगढ़ मुखबिर की सूचना पर बताये स्थान पर पहुचकर देखा तो एक महिला ईट भट्टे के पास वरवटपुरा पर बैठी हैं जो पुलिस को देखकर भागने लगी जिसे फोर्स की मदद से पकड़ा उक्त महिला का नाम पता पूछा तो अपना नाम सुगना बाई कंजर ग्राम साकोन्या का होना बताया उक्त महिला से दोनो केनो के ढक्कन खोलकर दिखवाया तो दोनो केनो में हाथ भट्टी की कच्ची शराब होना पायी गयी उक्त महिला के कब्जे से दो केन 40-40 लीटर की भरी हुई केनो को जप्त  किया जिसमें क्रमश: 30-26 लीटर पायी गयीं तथा अपराध क्रमांक 344/2020 पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया और महिला आरोपी सुगनाबाई को गिरफ्तार कर न्यायालय राधौगढ़ के समक्ष पूर्व में प्रस्तुत किया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। 

                                               मीडिया सेल प्रभारी 
                                            निर्मल कुमार अग्रवाल
                                                      एडीपीओ गुना

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म