कोरोना कार्य में लगे शिक्षक को कोरोना योद्धा का लाभ दिलाने के लिये मुख्यमंत्री के नाम मंत्री जी को दिया ज्ञापन-गोविंद अवस्थी



Image may contain: 3 people, people standing and outdoor
कोलारस-बदरवास-कोविड 19 के तहत नेशनल हाईवे पर बनाये गए अटलपुर(बदरवास) जिला शिवपुरी चेकपोस्ट पर कल रात ड्यूटी करने जा रहे शामावि अगरा विकासखंड बदरवास जिला शिवपुरी के शिक्षक श्री Image may contain: 1 person, textललसूराम तिर्कीजी का सड़क दुर्घटना में दुःखद निधन हो गया था। देर रात से आज दोपहर दो बजे तक सभी शिक्षक साथी पूरी तन्मयता से उन्हें ग्रहराज्य छत्तीसगढ़ भेजने तक पूरी तरह से सक्रिय रहकर लगे रहे। शाम 6 बजे मप्र शासन के नगरीय प्रशासन विकास एवं आवास मंत्री माननीय ओपीएस भदौरियाजी को उनके बदरवास आगमन पर बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षक साथियों ने उन्हें माननीय मुख्यमंत्रीजी के नाम एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की गई कि स्वर्गीय शिक्षक ललसूराम तिर्कीजी जो कि ऑनडयूटी दुर्घटना के शिकार हो गए हैं उनको कोरोना योद्धा का दर्जा देकर 50 लाख की राहत राशि उनके परिवार को दी जाए।साथ ही पूरे प्रदेश के शिक्षकों को कोरोना योद्धा का दर्जा दिया जाए। माननीय मंत्री जी ने पूरी तन्मयता से काफी देर तक पूरी बात और घटनाक्रम को सुना।और कहा कि कल ही माननीय मुख्यमंत्रीजी से मिलकर इस मामले को गंभीरता से रखूंगा और प्रदेश के शिक्षकों को कोरोना योद्धा का दर्जा देने की मांग रखूंगा । उन्होंने फौरी तौर पर अपनी ओर से कुछ नकद राशि भी दिवंगत शिक्षक के परिवार को देने हेतु प्रदान की।

Image may contain: 1 person, standing, crowd and outdoor

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म