नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री भदौरिया का कोलारस,बदरवास में हुआ स्वागत्


नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री भदौरिया का कोलारस,बदरवास में हुआ स्वागत्

कोलारस-बदरवास- रविवार को नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया अल्प प्रवास पर
शिवपुरी होते हुये कोलारस एवं बदरवास में रविवार की शाम आये जहां भाजपाई कम बल्कि सिंधिया समर्थक नेता भदौरिया का स्वागत् करते हुये दिखाई दिये। कोरोना महामारी एवं समाजिक दूरी के चलते लोगो को कम संख्या में आने तथा समाजिक दूरी बनाये रखने के निर्देश दिये गये। किन्तु काफी लम्बे समय बाद कोलारस एवं बदरवास में मंत्री जी का आगमन हुआ फिर भला नियम का पालन का ध्यान किसे रहता। ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा लोक सभा चुनाव के काफी समय बाद कोलारस आगमन के दौरान कांग्रेस शासन काल में मंत्रियों का आगमन हुआ था। उसके बाद कोरोना काल में मंत्री जी का आगमन हुआ फिर भला सिंधिया समर्थक नेता स्वागत् में पीछे रहने वाले कहा थे। रविवार को नगरीय विकास मंत्री भदौरिया के कोलारस आगमन के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़, भाजपा पार्षद राजकुमार भार्गव, चिकित्या प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश भार्गव, सिंधिया समर्थक रविन्द्र शिवहरे, भाजपा नेता कुलदीप धाकड़, सिंधिया समर्थक भरत सिंह चैहान, पार्षद भानू जाट, पार्षद मंगल कुशवाह, पार्षद महेश गुप्ता, पार्षद रामबाबू निवौरिया, पार्षद वीर सिंह जाटव, सिंधिया समर्थक ओपी भार्गव, प्रदीप त्यागी, अरूण भार्गव सहित अनेक भाजपाईयों एवं सिंधिया समर्थक भावी भाजपा नेताओं ने कोलारस एवं बदरवास रेस्ट हाॅऊस से लेकर जगह-जगह स्वाॅल श्रीफल, माल्यार्पण कर आतिश वाजी चलाकर मंत्री भदौरिया का स्वागत् किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म