गुना - न्यायालय चाचौड़ा में कुंभराज पुलिस द्वारा जान से मारने की नियत से कट्टा से फायर करने वाले आरोपीगण राहुल पुत्र राणधीर सिंह मीना, प्रद्युमन पुत्र उधम सिंह, मिथुन पुत्र दशरथ सिंह निवासीगण ग्राम पीपल्या को गिरफ्तार कर पेश किया गया प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से श्री हरिओम वर्मा एडीपीओ चाचौड़ा द्वारा की गयीं जिसके आधार पर न्यायालय ने उक्त तीनो आरोपियों को जेल भेज दिया। मीडिया सेल प्रभारी निर्मल कुमार अग्रवाल ने बताया कि फरियादी जितेन्द्र पुत्र बाबूलाल मीना निवासी कुंभराज शाम 6:30 बजे शनि मंदिर के पास में अपने दोस्तो के साथ क्रिकेट खेल रहा था उसी समय मोटर सायकल क्रमांक एमपी 08 एमटी 6190 पर सवार तीन व्यक्ति आये और मुझसे बोले कि तुम लोग यहॉं पर क्रिकेट नहीं खेलोगे मैने कहा कि क्या हो गया और मैं अपने मोबाईल से नम्बर लगाने लगा तो इसी बात पर मोटर सायकल सवार तीन व्यक्तियों मे से एक ने कट्टा निकाल कर फायर कर दिया और दूसरा राउण्ड कट्टे में लगाने लगा और मुझे गंदी-गंदी गालियां मेरा नाम लेकर देने लगा और जान से मारने की धमकी दी तथा मोटर सायकल लेकर तीनो भाग गये।
मीडिया सेल प्रभारी
निर्मल कुमार अग्रवाल एडीपीओ गुना
Tags
गुना