गुना - विशेष न्यायालय पॉक्सो गुना में नाबालिग लड़की को शराब के नशे में ले जाने और उसके साथ गलत काम करने की कोशिश करने वाले आरोपी श्यामलाल बंजारा द्वारा जमानत के लिये आवेदन पेश किया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक डीपीओ गुना द्वारा की गयीं जिसके आधार पर विशेष न्यायालय पॉक्सो गुना ने आरोपी का जमानत आवेदन निरस्त कर दिया। मीडिया सेल प्रभारी निर्मल कुमार अग्रवाल ने बताया कि फरियादिया ने रिपोर्ट लेख करायी कि दिनांक 29/05/2020 को 12 बजे अपने माता-पिता को खाना देने गौशाला जाने के दौरान आरोपी द्वारा सौ रूपए का लालच देकर मोटर सायकल पर बिठाकर पठार पर ले गया और गलत काम करने लगा मना करने पर गला दबाकर मारने की धमकी देने लगा फिर गलत काम करने की कोशिश की और आरोपी शराब पिए होने से उसे धक्का देकर भाग गयीं उक्त रिपोर्ट पर से थाना पुलिस आरोन द्वारा अपराध क्रमांक 363/2020 पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और आरोपी श्यामलाल बंजारा को दिनांक 17/06/2020 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
मीडिया सेल प्रभारी
निर्मल कुमार अग्रवाल एडीपीओ गुना
Tags
गुना