कट्टा अढ़ाकर लूट के चार आरोपियो को न्यायालय ने भेजा पुलिस रिमांड पर


कट्टा अढ़ाकर लूट के चार आरोपियो को न्यायालय ने भेजा पुलिस रिमांड पर

गुना - न्यायालय आरोन में कट्टा अड़ा कर लूट करने वाले आरोपीगण कृष्णा उर्फ कृष्णभान उर्फ भैया निवासी इंदार जिला शिवपुरी, आदेश परिहार निवासी बजरंगगढ़, धर्मेन्द्र ओझा तथा राजेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर पेश किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्री प्रदीप कुमार मिश्रा एडीपीओ आरोन द्वारा वीडियो कॉन्रेसिंग के माध्यम से की गयीं तथा आरोपीगण का पुलिस रिमाण्ड स्वीकार किए जाने वावत तर्क प्रस्तुत कर निवेदन किया गया जिसके आधार पर न्यायालय आरोन ने आरोपीगणों को पुलिस रिमाण्ड पर भेजे जाने का आदेश किया। मीडिया सेल प्रभारी निर्मल कुमार अग्रवाल ने बताया कि फरियादी मानवेन्द्रय सिंह ने घटना स्थल गुरैया ढाबा  पर रिपोर्ट लेख करायी कि दिनांक 09/07/2020 के दोपहर 3:30 बजे प्रकाश पार्किंग यार्ड सागर से ट्रेक्टर महेन्द्रा 275 को लेकर मै व साथी जितेन्द्र  मेहता लेकर चले थे रास्ते  मे गुरैया ढाबा पर खाना खाने के लिये रूके थे उस समय ट्रैक्टर पर एक अज्ञात व्यक्ति आकर बैठ गया और बोला तुम ट्रैक्टर चुराकर लाये हो और थोड़ी दूर खड़ी स्विफ्ट कार में बैठे फायनेन्स  वाले साहब के पास जाने को कहा जैसे ही मैं कार के पास गया तो चार व्यक्ति उतरे जिनमे से एक व्यक्ति के हाथ में कट्टा एक व्यक्ति के पास छोटा फर्सा एक के पास टामी एक के पास हॉकी थी जो व्यक्ति के पास कट्टा लिए था उसने मेरी कनपटी पर कट्टा अड़ा दिया और कार में बैठाकर जंगल की ओर ले गये रास्ते  में ही मेरी आधार कार्ड, पैनकार्ड, वोटरकार्ड व नगदी 700 रूपए व एक नोकिया कम्पनी का मोबाइल जिसमे वोडाफोन की सिम डली थी व जितेन्द्र के कपड़े, नगदी 150 रूपये ड्रायवर लायसेंस बैग सहित अन्य  सामान छुड़ा लिया और चारो ने लातघूसों से मारपीट की व जंगल के रास्तेआ में हाथ बाँधकर छोड़कर भाग गए। हम दोनो ने थोड़ी  देर बाद अपने बंधे हाथ खोलकर थोड़ी दूर बने मकान वाले से पूछा तो उसने गांव का नाम शहरोक बताया, फिर पैदल पैदल रास्ता पूछकर गुरैया ढाबा पहुंच गये उक्त रिपोर्ट पर से थाना आरोन द्वारा अपराध क्रमांक 464/2020 पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। 


मीडिया सेल प्रभारी
निर्मल कुमार अग्रवाल
  एडीपीओ गुना

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म