कोलारस-बदरवास-बदरवास में अग्रवाल समाज के समाज सेवी श्री ओमप्रकाश गोयल जोकि अग्रवाल समाज के साथ-साथ सभी समाज के लोगो से जुडे़ रहकर समाज सेवा एवं अध्यात्म के कार्य में सदैव तत्पर रहने वाले समाज सेवी श्री ओमप्रकाश गोयल के दुःखद निधन की खबर सुनकर श्री वृन्दावन धाम के स्वामी श्री केशवाचार्य जी महाराज ने अपनी ओर से गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुये समाज के लिये अपूर्णीय छति बताते हुये कहा की बड़े दुख की बात है आज हम लोगों के बीच ओमप्रकाश गोयल नहीं रहे गोयल साहब वैष्णव संप्रदाय रामानुज संप्रदाय से जुड़े हुए ग्रुप में संपूर्ण निष्ठा रखने वाली संपूर्ण विश्वास रखने वाले अध्यात्म बादी थे उन्होंने अपने जीवन में एक पुस्तक लिखी है। जिसका नाम है गुरु साला सारे भाव अपने जीवन के गुरु के चरणों में समर्पित किया है उन्होंने आज वैष्णो जगत छेत्र में बहुत बड़ी क्षति हुई है। जिसकी भरपाई होना मुश्किल है उन्होंने हमारे जीवन में हमारा बहुत साथ दिया मैं भगवान श्रीगोपाल जी महाराज से प्रार्थना करता हूं। कि गोयल साहब अमर रहे उनकी वाणी अमर रहे उनका कार्य अमर रहे सत्य और धर्म पर चलने वाले श्री ओम प्रकाश जी जो बैकुंठ में सदा निवास करें और अपने परिवार सहयोगी गण पर आशीर्वाद बनाए रखें आज गुरुवार है और कामदा एकादशी व्रत है कितना सुंदर शुभ अवसर श्रावण का महीना उन्हें प्राप्त हुआ जाना एक दिन सबको है कबीरा जब हम पैदा हुई है जग हंसे हम रोए ऐसी करनी कर चलो कि हम हंसे जग रोए यही हुआ ओमप्रकाश के साथ बातें बहुत हैं उदगार भी बहुत है भाव भी बहुत है बोलने के लिए उनके प्रति शब्द भी बहुत हैं लेकिन मैं अपने भाव को थोड़े शब्दों में और विराम देता हूं ।
Tags
बदरवास
