रेत माफिया: सलाखों के पीछे
गुना - मीडिया सेल प्रभारी निर्मल कुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस भ्रमण के दौरान भडेर नदी तरफ जाते समय नहर की पुलिया के पास भोपाल रोड पर एक नीले रंग का ट्रेक्टार-ट्रॉली जिसमें खनिज रेत भरे हुये ट्रेक्टर चालक लाते हुये दिखा जिसे रोककर ट्रेक्टर चालक का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम राजू पिता देवसिंह अहिरवार निवासी मण्डी के पीछे धक्कापुरा मक्सूंदनगढ़ का होना बताया तथा ट्रॉली में भरी अवैध रेत के संबंध में रॉयल्टी से संबंधित दस्तावेज की मांग की तो चालक द्वारा न होना बताया उक्त घटना पर से थाना मक्सूदनगढ् द्वारा 193/2020 पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्रीमति सविता बजाज एडीपीओ गुना द्वारा की गयी जिसके आधार पर न्यायालय ने आरोपी राजू अहिरवार निवासी मण्डी के पीछे धक्कापुरा मक्सूदनगढ़ को जेल भेज दिया।
मीडिया सेल प्रभारी
निर्मल कुमार अग्रवाल
एडीपीओ गुना
Tags
गुना