शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर मारपीट करने वाले आरोपी को न्यायालय ने भेजा जेल



शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर मारपीट करने वाले आरोपी को न्यायालय ने भेजा जेल

गुना - जेएमएफसी न्या‍यालय आरोन में आरोन पुलिस द्वारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं मारपीट करने वाले आरोपी बलवीर पु्त्र नाथूलाल को पेश किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्री प्रदीप मिश्रा एडीपीओ आरोन द्वारा की गई जिसके आधार पर न्यायालय आरोन ने आरोपी को जेल भेज दिया। मीडिया सेल प्रभारी निर्मल कुमार अग्रवाल ने बताया कि सुनील रजक ने सचिव शिवेन्द्र रघुवंशी के साथ उपस्थित होकर थाने में रिपोर्ट कराई कि मैं ग्राम पंचायत वनवीर में रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ हूँ। दिनांक 07/06/2020 के सुबह 10 बजे करीबन कि बात है मैं ग्राम वनवीर खेडी में रोजगार गारंटी योजना के तहत ओम महाराज के खेत के पास तालाब निर्माण का कार्य करा रहा था जिस पर मजदूरों को कार्य बताने एवं मौके पर हाजरी भरने का काम कर रहा था उसी समय बलवीर पिता नाथूलाल अहिरवार नि. वनवीर खेडी का आया और मुझसे बोला कि मुझे दारू पीने के लिये रूपये दे मैंने रूपये देने से मना किया तो बोला रूपये तो देने ही पडेंगे और मुझे मां बहिन की अश्लील गालियां देने लगा मैंने गाली देने से मना किया तो मेरे साथ थप्पडों से मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न  कर बोला कि तू यहाँ से चला जा तुझे यहॉं नौकरी नहीं करने दूंगा यदि मेरी बात नहीं मानी तो तुझे जान से खत्म  कर दूंगा। उक्त  घटना पर से थाना आरोन द्वारा अपराध क्रमांक 381/2020 पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

                                               मीडिया सेल प्रभारी 
                                            निर्मल कुमार अग्रवाल
                                                      एडीपीओ गुना

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म