3 वर्ष से फरार स्था्यी वारंटी को न्यायालय ने भेजा जेल
गुना - पुलिस कुंभराज द्वारा फरार स्थायी वारंटी महेश उर्फ नैनो मीना को गिरफ्तार कर जेएमएफसी न्यायालय मैं पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पैरवीकर्ता एडीपीओ हरिओम वर्मा चाचौड़ा ने बताया कि उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना कुंभराज में अपराध क्रमांक 155/17 पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर उक्तर अपराध का अभियोग पत्र न्यायालय चाचौड़ा में पेश किया गया था। विचरण के दौरान आरोपी के द्वारा न्यायालय बार-बार उपस्थित न होने की दशा में न्यायालय चाचौड़ा द्वारा आरोपी महेश मीना को फरार घोषित कर दिनांक 02.08.2017 को स्थायी वारंट जारी किया गया था।
Tags
गुना