ईटों से भरी ट्राली में बाइक अनियंत्रित होकर जा घुसी, उपचार के दौरान दोनों की मौत
कोलारस-कोलारस अनुविभागीय क्षेत्र अंतर्गत आने वाले थाना तेंदुआ क्षेत्र से महज 500 मीटर की दूसरी पर जहां बीती रात्रि के समय अनियंत्रित होकर एक बाइक पर दो युवक सबार हाईवे पर ईटों से भरकर जा रही एक ट्रॉली में पीछे से जा घुसे। जिससे बाइक पर सबार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर पुत्र सीताराम धाकड निवासी लाडकरन अपनी बाइक से अपने साथी प्रताप पुत्र रामजीलाल धाकड निवासी खरई के साथ शिवपुरी से बापिस अपने घर खरई जा रहे थे। तभी रास्ते में तेंदुआ थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर बाइक अनियंत्रित होकर बाइक में जा भिडी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।