ग्राम घुरवार में गुरूवार को 4 जगह हुई चोरी में 1 लाख नगदी मोटर साइकिल सहित जेवरात ले उडे चोर
बदरवास पुलिस ने तत्काल डॉग स्क्वायड को बुलाकर चोरो की तलाश की
शीलकुमार यादव बदरवास - बदरवास थाना अंतर्गत आने बाली ग्राम छोटी घुरवार में आज रात चोरों ने चार जगह धावा बोला जिसमे सबसे अधिक धर्मवीर पुत्र मुसाव सिंह यादव के यहा से एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर एमपी 33 एमयू 9303 ओर एक लाख नगदी सहित एक सोने का हार, चार सोने की चैड़ी, चार सोने की अंगूठी सहित अन्य सामान चोर चुरा ले गए, वही संजीव पुत्र शिवनंदन सिंह यादव निवासी घुरवार के यह से भी कुछ पाच हजार नगदी ले उड़े और उसी गाव के ज्ञानसिंह पुत्र घासीराम यादव के यहां से भी नगदी सहित कपड़े चोर ले गए जिसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना सुरु कर दी है। वही डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुची ओर जाच सुरु कर दी है। बदरवास थाना प्रभारी रूपेश उपाध्याय ने कहा कि हम जल्द से जल्द इस चोरी का पर्दाफाश कर देंगे.
