वरिष्ठ भाजपा नेता विपिन खैमरिया के पूज्य पिता जी का दु:खद निधन, लोगो ने की शोक संवेदना

 

वरिष्ठ भाजपा नेता विपिन खैमरिया के पूज्य पिता जी का दु:खद निधन, लोगो ने की शोक संवेदना 

कोलारस-वरिष्ठ भाजपा नेता विपिन खैमरिया एवं व्यवसायी नीरज खैमरिया के पूज्य पिता जी एवं पूर्व गुढ़ा सरपंच श्रीराम गौड़ के ससुर श्री ललित मोहन खैमरिया जी का 70  वर्ष से भी अधिक आयु में दिल्ली के स्वस्थ्य केन्द्र में उपचार के दौरान बुधवार की देर रात्रि दु:खद निधन हो गया। जिनकी अंतिम यात्रा निज निवास से खैमरिया बगीचा तक गुरूवार की सुबह निकाली गई। खैमरिया बगीचा पर पूर्वजों के स्थान के पास अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व मंडी सचिव रहे श्री ललित मोहन खैमरिया के निधन से ब्राह्राण समाज के साथ-साथ अन्य समाज के लोगो ने शोक संवेदनायें व्यक्त की है। श्री खैमरिया जी के निधन पर अनेक लोगो  ने  दी शोक संवेदनायें व्यक्त की है। शोक व्यक्त करने वालो में अवतार सिंह यादव भाजपा नेता, कल्याण सिंह यादव भाजपा नेता, रामस्वारूप रिझारी भाजपा नेता, हरीश भार्गव पत्रकार, रामेश्वर दयाल भार्गव, गोपाल गुढ़ा वाले, महेश विंदल, रामेश्वर विंदल, मठाधीश मुकेश पाराशर,  किशन यादव, अनिल विजरोनी वाले, डॉ. राजेश भार्गव, राजकुमार भार्गव पार्षद, रामबाबू निवौरिया पार्षद, अनीश पठान, राजेश मित्तल, सौरभ शर्मा, राजू कुशवाह सहित अनेक लोगो ने शोक संवेदनायें व्यक्त की है।  


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म