शिवपुरी जिले में रविवार को निकले 7 कोरोना संक्रमित
कोलारस-शिवपुरी जिले में कोरोना संक्रमितों का मिलने का दौर रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों का अंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना संक्रमित तो की संख्या में लगातार वृद्धी होती जा रही है। इस के साथ रविवार को शिवपुरी जिले में निकले 7 कोरोना पाॅजिटिव इसी के साथ जिले में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शिवपुरी जिले में रविवार को 7 कोरोना संक्रमित मिलने के साथ ही जिले में कोरोना चपेट में आने से अभी तक 4 लोगो की मौत हो चुकी है। रविवार को मेडिकल कॉलेज शिवुपरी से प्राप्त रिपोर्ट में 7 कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई। जिनकी जानकारी इस प्रकार से पुलिस लाइन 1, वार्ड नंबर 4 खनियाधाना 1, सिद्धेश्वर कॉलोनी 1, सुभाष कॉलोनी 1, सदर बाजार 1, आईटीबीपी करैरा 2 आदि शामिल है।