दो मोटरसायकल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को न्यायालय ने भेजा जेल
गुना - न्यायालय जेएमएफसी राधौगढ़ के न्यायालय में एक साथ दो मोटरसायकल चोरी करने वाले तीन आरोपी विनोद उर्फ़ पप्पू उर्फ़ राजन सिंह, आरोपी मनोरिया कंजर, विजय कंजर को गिरफ्तार कर पेश किया गया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया। पैरवीकर्ता मयंक भारद्वाज एडीपीओ राधौगढ़ ने बताया कि फरियादी आनंद सक्सेना ने मय अमित रजक के साथ रिपोर्ट लेख करायी कि दिलीप बिल्डकॉम कंपनी में मै सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हूं मुझे कंपनी द्वारा स्टार सिटी मोटरसाइकिल काम करने के लिए दी गई। दिनांक 14/08/2020 को शाम करीबन 7:00 बजे मैंने अपनी मोटरसाइकिल एवं मेरे दोस्त अमित रजक ने भी अपनी मोटरसाइकिल को लक्ष्मी गेस्ट हाउस के सामने रखकर गेस्ट हाउस में सोने चले गए थे करीब सुबह 6:00 बजे उठकर बाहर आकर देखा तो मेरी व मेरे दोस्त की मोटरसाइकिल वहां पर नहीं थी फिर मैंने अमित रजक को बताया फिर हम लोगों ने आसपास मोटरसाइकिल की तलाश की कोई पता नहीं चला रात्रि में कोई अज्ञात चोर हमारी मोटरसाइकिल को चोरी करके ले गया है उक्त रिपोर्ट पर से थाना राधौगढ़ द्वारा अपराध क्रमांक 435/20 पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।