एक फुट के गणेश जी, ताजिया ही बनाये जा सकेंगें-एसडीओपी-वर्मा
विसर्जन में भीड़ , मेला, जुलूस रहेंगे प्रतिबंधित-एसडीएम मनोज गरवाल
कोलारस- कोलारस पुलिस थाना प्रांगण में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, पुलिस के साथ-साथ कोलारस के नवांतुक थाना प्रभारी, कोलारस तहसीलदार, समाज सेवी, गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ मीडिया कर्मियों की उपस्थिति में सभी के परिचय के बाद बैठक के विषयों पर प्रकास डालते हुये। सबसे पहले कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा ने कहा की शासन के निर्देश अनुसार इस बार गणेश जी, दुर्गा जी एवं ताजियों की ऊचाई एक फुट से अधिक नहीं होनी चाहिये। इसका पालन समाज के सभी लोगो को करना अनिवार्य होगा। साथ ही कोलारस एसडीएम ने कहा की आगामी त्यौहारों के मौके पर मेला एवं जुलूस प्रतिबंधित रहेंगे। जब तक शासन द्वारा नये आदेश नहीं आ जाते तब तक शासन के निर्देश अनुसार मेला, जुलूस प्रतिबंधित रहेंगे। इस मौके पर नवांतुक थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने कहा की एक फुट से अधिक की मूर्ति एवं ताजिया नहीं बनाये जायेंगे साथ ही विसर्जन में भीड़ की संख्या अधिक होने पर मामला दर्ज किया जायेगा। कुल मिला कर पण्डालों से लेकर विसर्जन तक भीड़ पाये जाने पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जायेंगी। कोलारस तहसीलदार अखिलेश शर्मा ने कहा की कोलारस के लोगो ने लॉक डाउन के दौरान शांति एवं भाई चारे का जो परिचय दिया है। वह आगे भी कोरोना काल की समाप्ति तक हमे मिलेगा इसकी सभी लोगो से उम्मीद है। इस मौक पर सबस्पेक्टर पूरन शर्मा ने कहा की कोरोना काल में जिस तरह लोगो ने भाई चारे का परिचय दिया है। यदि उसी तरह सहयोग मिलता रहा तो हम कोरोना से बचकर आगे भी त्यौहार मना सकेंगें। और यदि हमने भी लापरवाही बरती तो हम आगामी त्यौहार कैसे मना पायेंगे। कोलारस पुलिस थाने में शांति समिति की बैठक में अनलॉक डाउन के पालन तथा कोलारस एसडीएम एवं थाना प्रभारी के परिचय के बीच शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें प्रमुख रूप से शामिल लोगो में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष धर्मेन्द्र जैन, प्रधान संपादक हरीश भार्गव, संपादक विशोक व्यास, पत्रकार राहुल शर्मा, पत्रकार संजय चिडार, समाज सेवी प्रिया गोयल, पत्रकार उत्कर्ष बैरागी, पत्रकार अमर काले, पत्रकार अनंत सिंह जाट, पत्रकार दीपक वत्स, पत्रकार मोहन विहारी, संतोष पाण्डेय प्राचार्य, संतोष शर्मा बजरंग दल, अशीष गोस्वामी बजरंग दल, प्रदीप बैरागी समाज सेवी, अंकुर गुप्ता समाज सेवी, अंकेश कुशवाह पत्रकार, रोहित वैष्णव पत्रकार, अशोक चौबे पत्रकार, धीरेन्द्र शिवहरे पत्रकार, देवेन्द्र भार्गव शिक्षक, रामबाबू शिवहरे अध्यक्ष सरपंच संघ , रफीक खांन समाज सेवी, दीपू रंधावा सहित अनेक लोगो की मौजूदगी में कोलारस पुलिस थाने मेें शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।
Tags
Kolaras

